शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : टाटा कंसल्टेंसी, कोल इंडिया, रिलायंस कैपिटल, मोतीलाल ओसवाल और एशियन पेंट्स

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें टाटा कंसल्टेंसी, कोल इंडिया, रिलायंस कैपिटल, मोतीलाल ओसवाल और एशियन पेंट्स शामिल हैं।

टाटा कंसल्टेंसी - कंपनी का मुनाफा तिमाही दर तिमाही आधार पर 2.5% घट कर 6,608 करोड़ रुपये रहा।
डालमिया भारत - डालमिया भारत की सहायक कंपनी कैलकॉम सीमेंट को उत्तर पूर्व भारत में शट-डाउन नोटिस मिला है।
कोल इंडिया - कंपनी ने वित्त वर्ष 2017-18 में कोयले की ग्रेडिंग के लिए नयी पद्धति घोषित की है।
एलेम्बिक फार्मा - कंपनी को यूएसएफडीए से अवसाद विरोधी दवा के लिए मंजूरी मिली है।
रिलायंस कैपिटल - रिलायंस कैपिटल ने 1,500 करोड़ रुपये मूल्य के डिबेंचर जारी किये हैं।
भूषण स्टील - सेबी भूषण स्टील के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करेगी।
नाल्को - सरकार ओएफएस जरिये नाल्को की 10% हिस्सेदारी बेचेगी।
एसपीएमएल इन्फ्रा - एसपीएमएल इन्फ्रा ने गुजरात में सिंचाई परियोजना पूरा कर दी।
मोतीलाल ओसवाल - मोतीलाल ओसवाल की रियल एस्टेट इकाई चालू वित्त वर्ष में 800 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
एशियन पेंट्स - एशियन पेंट्स की बोर्ड मीटिंग 11 मई को होगी जिसमें लाभांश की घोषणा पर विचार किया जायेगा। (शेयर मंथन, 19 अप्रैल 2017)

Comments 

शेयर मंथन
0 # शेयर मंथन 2017-04-19 10:05
करीब 10 बजे -
टाटा कंसल्टेंसी - 0.33% मजबूत
डालमिया भारत - 0.10% कमजोर
कोल इंडिया - 0.32% चढ़ा
एलेम्बिक फार्मा - 1.98% ऊपर चढ़ा
रिलायंस कैपिटल - सपाट
भूषण स्टील - 1.00% टूटा
नाल्को - 6.13% लुढ़का
एसपीएमएल इन्फ्रा - 1.85% की तेजी
मोतीलाल ओसवाल - 0.97% मजबूती
एशियन पेंट्स - 0.05% की हल्की बढ़त
Reply | Report to administrator

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख