शेयर मंथन में खोजें

शानदार तिमाही नतीजों से 17% से अधिक उछला जय भारत मारुति (Jay Bharat Maruti) का शेयर

वित्त वर्ष 2015-16 की चौथी तिमाही के मुकाबले वित्त वर्ष 2016-17 की समान अवधि में जय भारत मारुति (Jay Bharat Maruti) के शुद्ध लाभ में 71.9% की वृद्धि हुई।

कंपनी का मुनाफा 12.1 करोड़ रुपये से बढ़ कर 20.8 करोड़ रुपये रहा, जबकि इसी अवधि में कंपनी की कुल तिमाही आमदनी 389.4 करोड़ रुपये से 41.3% अधिक 550.2 करोड़ रुपये रहा। इसके अलावा जय भारत मारुति का एबिटा 33.9 करोड़ रुपये से 24.2% की वृद्धि के साथ 42.1 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 8.7% के मुकाबले 7.7% रहा।
बीएसई में जय भारत मारुति का शेयर 435.85 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 466.30 रुपये पर खुला और 523.00 रुपये तक चढ़ा। करीब पौने 1 बजे इसके शेयर में 74.40 रुपये या 17.07% की बढ़त के साथ 510.25 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 20 अप्रैल 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख