शेयर मंथन में खोजें

हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज (Hexaware Technologies) की समिति ने लिया बड़ा फैसला

मंगलवार को हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज (Hexaware Technologies) की नामांकन और पारिश्रमिक समिति की बैठक हुई।

इस बैठक में कर्मचारीयों को कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना-2015 के तहत 2 रुपये प्रति की दर से 7,31,600 प्रतिबंधित स्टॉक इकाइयाँ आवंटित की गयी। कर्मचारियों के पास स्टॉक इकाइयों के बदले इतने ही इक्विटी शेयर प्राप्त करने का अधिकार होगा।
बीएसई में हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज का शेयर सोमवार 219.10 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 220.00 रुपये पर खुला और 224.00 रुपये के शिखर तक चढ़ा। करीब सवा 2 बजे कंपनी के शेयर में 4.00 रुपये या 1.83% की मजबूती के साथ 223.10 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 25 अप्रैल 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख