शेयर मंथन में खोजें

जेनसार टेक्नोलॉजीज (Zensar Technologies) का शेयर करीब 9.50% फिसला

जेनसार टेक्नोलॉजीज (Zensar Technologies) के तिमाही लाभ और आमदनी में गिरावट आयी है।

कंपनी का लाभ पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के मुकाबले चौथी तिमाही में 80.1 करोड़ रुपये से 86.6% घट कर 10.7 करोड़ रुपये और इसकी कुल आय 878.7 करोड़ रुपये से 5.5% गिर कर 743.8 करोड़ रुपये रह गयी। जेनसार का एबिटा 109.7 करोड़ रुपये से घट कर 59 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 13.9% से घट कर 7.9% रह गया।
बीएसई में जेनसार टेक्नोलॉजीज का शेयर मंगलवार के 916.80 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज कमजोरी के साथ 892.20 रुपये पर खुला और 814.25 रुपये के निचले स्तर तक गिरा। करीब 2.10 कंपनी के शेयर में 86.35 रुपये या 9.42% की कमजोरी के साथ 830.45 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 26 अप्रैल 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख