शेयर मंथन में खोजें

जेएसडब्ल्यू एनर्जी (JSW Energy) के मुनाफे में 91.74% की भारी गिरावट

वित्त वर्ष 2015-16 की चौथी तिमाही की तुलना में वित्त वर्ष 2016-17 की समान तिमाही में जेएसडब्ल्यू एनर्जी (JSW Energy) का शुद्ध मुनाफा 91.74% और आमदनी 27.37% घटी।

कंपनी का मुनाफा 299.94 करोड़ रुपये से गिर कर 24.76 करोड़ रुपये और आमदनी 2,664.87 करोड़ रुपये के मुकाबले 1,935.29 करोड़ रुपये रही। साथ ही कंपनी की वार्षिक आमदनी 10,059.60 करोड़ रुपये से 15.69% की गिरावट के साथ 8,480.43 करोड़ रुपये और वार्षिक लाभ 1,460.27 करोड़ रुपये से 57.37% घट कर 622.51 करोड़ रुपये रह गया।
बीएसई में जेएसडब्ल्यू एनर्जी का शेयर शुक्रवार को 0.10 रुपये या 0.15% की मामूली बढ़त के साथ 67.05 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा कंपनी के शेयर का 52 हफ्तों का शिखर 86.20 रुपये और निचला स्तर 53.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 29 अप्रैल 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख