शेयर मंथन में खोजें

मैरिको (Marico) के शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

बेहतर तिमाही नतीजों से आज मैरिको (Marico) के शेयर में मजबूती आयी है।

वित्त वर्ष 2015-16 की अंतिम तिमाही के मुकाबले वित्त वर्ष 2016-17 की समान अवधि में मैरिको (Marico) के मुनाफे में 25.5% की वृद्धि हुई है। कंपनी का शुद्ध मुनाफा 136.2 करोड़ रुपये से बढ़ कर 170.9 करोड़ रुपये रहा। साथ ही इसकी कुल आमदनी 1,290.6 करोड़ रुपये के मुकबाले 2.4% अधिक 1,322.2 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा मैरिको का एबिटा 21% बढ़ कर 259.5 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 16.6% के मुकाबले 19.6% रहा।
बीएसई में मैरिको का शेयर 319.00 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ सीधे 329.80 रुपये के 52 हफ्तों के उच्च स्तर पर खुला। करीब साढ़े 10 बजे यह 1.85 रुपये या 0.58% की मजबूती के साथ 320.85 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 03 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख