शेयर मंथन में खोजें

बेहतर तिमाही नतीजों से चढ़ा जेएम फाइनेंशियल (JM Financial) का शेयर

वित्त वर्ष 2015-16 की चौथी तिमाही के मुकाबले वित्त वर्ष 2016-17 की समान तिमाही में जेएम फाइनेंशियल (JM Financial) के शुद्ध लाभ में 32.6% और आमदनी में 56.1% की बढ़ोतरी हुई।

कंपनी का शुद्ध मुनाफा 113.7 करोड़ रुपये से बढ़ कर 150.8 करोड़ रुपये रहा, जबकि इसकी कुल आमदनी 464 करोड़ रुपये के मुकाबले 724.5 करोड़ रुपये हो गयी।
बीएसई में जेएम फाइनेंशियल का शेयर 117.30 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 121.00 रुपये पर खुला। करीब 12 बजे कंपनी का शेयर 4.50 रुपये या 3.84% की मजबूती के साथ 121.80 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 03 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख