शेयर मंथन में खोजें

अंजता फार्मा (Ajanta Pharma) के तिमाही और वार्षिक लाभ में वृद्धि

अंजता फार्मा (Ajanta Pharma) ने वित्त वर्ष 2016-17 और इसकी अंतिम तिमाही के वित्तीय परिणाम घोषित कर दिये हैं।

इस तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 5% की बढ़त के साथ 114 करोड़ रुपये रहा, जबकि गत वर्ष की समान अवधि में इसे 109 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था। तिमाही में कंपनी की कुल आय 11% अधिक 477 करोड़ रुपये रही, जो गत वर्ष की समान अवधि में 431 करोड़ रुपये थी। कंपनी का वार्षिक लाभ 416 करोड़ रुपये से 22% बढ़ कर 507 करोड़ रुपये और आमदनी 1,749 करोड़ रुपये से 14% बढ़ कर 2,002 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में अंजता फार्मा का शेयर 1,645.10 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 1,657.50 रुपये पर खुला और 1,675.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 20.90 रुपये या 1.27% की मजबूती के साथ 1,666.00 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 03 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख