शेयर मंथन में खोजें

बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) और पीएनबी (PNB) को मिले नये प्रमुख

सरकार ने बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) और पीएनबी (PNB) में नये मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) को नियुक्त किया है।

सुनील मेहता को पंजाब नेशनल बैंक और दिनबंधु मोहापात्रा को बैंक ऑफ इंडिया के सीईओ तथा प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। इस समय कॉर्पोरेशन बैंक के कार्यकारी अधिकारी सुनील मेहता, ऊषा अनंतसुब्रह्यामणियम की जगह लेंगे, जिन्हें इलाहाबाद बैंक की कमान दी गयी है। वहीं दिनबंधु मोहापात्रा मेलविन रेगो के स्थान पर नियुक्त होंगे। रेगो को सिंडिकेट बैंक का सीईओ नियुक्त कर दिया गया है। यह दोनों नयी नियुक्तियाँ केंद्र सरकार की सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के शीर्ष स्थानों में परिवर्तन की श्रृंखला का हिस्सा हैं। सुनील मेहता इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकर्स के प्रमाणित सहयोगी होने के अलावा कृषि तथा मैनेजमेंट में स्नातकोत्तर हैं। जबकि दिनबंधु मोहापात्रा कानून में डिग्री के साथ स्नातकोत्तर, सीएआईबी और कंप्यूटर ऐप्पलिकेशन में डिप्लोमा धारक हैं। (शेयर मंथन, 06 मई 2017) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख