शेयर मंथन में खोजें

पंजाब ऐंड सिंध बैंक (Punjab & Sind Bank) ने किया एमसीएलआर बदलाव

पंजाब ऐंड सिंध बैंक (Punjab & Sind Bank) ने अपनी मौजूदा एमसीएलआर तथा घरेलू सावधि जमा पर ब्याज दरों में परिवर्तन किया है।

बैंक ने ओवर्नाइट और एक महीने के लिए 8.60%, तीन महीने के लिए 8.65%, 6 महीने के लिए 8.70%, 1 साल के लिए 8.75%, तीन साल के लिए 8.95% और 5 साल के लिए 9.10% एमसीएलआर कर दी है। वहीं बैंक ने 1 करोड़ रुपये से कम की घरेलू सावधि जमा पर ब्याज दरों को 7 दिन से 10 साल तक के लिए 4.00% से 6.85% रखा है।
बीएसई में पंजाब ऐंड सिंध बैंक का शेयर शुक्रवार को 67.90 रुपये पर बंद होकर आज मामूली बढ़त के साथ 68.00 रुपये पर खुला है। करीब 1.05 बजे बैंक के शेयर में 0.10 रुपये या 0.15% की मामूली बढ़त के साथ 68.00 रुपये पर ही सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 08 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख