शेयर मंथन में खोजें

टाटा मेटालिक्स (Tata Metaliks) के तिमाही और वार्षिक मुनाफे में वृद्धि

वित्त वर्ष 2015-16 के मुकाबले वित्त वर्ष 2016-17 में टाटा मेटालिक्स (Tata Metaliks) के मुनाफे और आमदनी में वृद्धि हुई।

इन दोनों वर्षों की अंतिम तिमाही की तुलना के आधार पर भी इसका मुनाफा और आमदनी बढ़े। टाटा मेटालिक्स का वार्षिक मुनाफा 112.82 करोड रुपये से 3.57% बढ़ कर 116.85 करोड़ रुपये और आमदनी 1,391.81 करोड़ रुपये से 1.41% अधिक 1,411.56 करोड़ रुपये रही। वहीं इसका तिमाही लाभ 38.51 करोड़ रुपये से 5.35% बढ़ कर 40.56 करोड़ रुपये और आमदनी 380.19 करोड़ रुपये से 9.29% बढ़ कर 415.53 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में टाटा मोटालिक्स का शेयर शुक्रवार को 632.60 रुपये पर बंद होकर आज हल्की बढ़त के साथ 633.00 रुपये पर खुला और 671.70 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 2.10 बजे कंपनी का शेयर 27.95 रुपये या 4.42% की मजबूती के साथ 660.55 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 08 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख