शेयर मंथन में खोजें

इंडियन ऑयल (Indian Oil) डाउनस्ट्रीम प्रोजेक्ट के लिए अरामको के साथ शुरुआती वार्ता में

इंडियन ऑयल (Indian Oil) एक डाउनस्ट्रीम प्रोजेक्ट के लिए सऊदी अरामको के साथ शुरुआती वार्ता कर रही है।

इसमें सऊदी के पश्चिमी तट पर एक मेगा प्रोजेक्ट भी शामिल है, जो ओपेक के इस सदस्य को तेल की आपूर्ति काफी बढ़ने के बीच ग्राहकों को लामबंद करने मदद कर सकता है। अमेरिका के शैल तेल उत्पादन में बढ़ोतरी ने तेल उत्पादकों की आपूर्तियों की जगह ले ली है, जिससे तेल उत्पादक बाजार में हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए एशिया में बढ़ती माँग को लक्षित कर रहे हैं और भारत दुनिया में तेल का तीसरा सबसे बड़ा निर्यातक है।
बीएसई में इंडियन ऑयल का शेयर सोमवार के 428.35 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 431.65 रुपये पर खुला। करीब 11.20 बजे यह 7.25 रुपये या 1.69% की बढ़त के साथ 435.60 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 09 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख