शेयर मंथन में खोजें

टाटा स्पॉन्ज (Tata Sponge) को मिली पर्यावरण संबंधित मंजूरी

टाटा स्पॉन्ज (Tata Sponge) को पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार से मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी को यह मंजूरी ओडिशा के बीलीपाड़ा में स्थित अपने संयंत्र में डीआरआई उत्पादन 3,90,000 टीपीए से 35,000 टीपीए बढ़ा कर 4,25,000 टीपीए करने के लिए मिली है।
बीएसई में टाटा स्पॉन्ज का शेयर सोमवार के 857.50 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 871.00 रुपये पर खुला। करीब 12.55 बजे कंपनी का शेयर 10.10 रुपये या 1.18% की मजबूती के साथ 867.60 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 09 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख