शेयर मंथन में खोजें

शानदार वित्तीय नतीजों से गुजरात मिनरल (Gujarat Mineral) के शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

वित्त वर्ष 2015-16 की चौथी तिमाही की तुलना में वित्त वर्ष 2016-17 की समान अवधि में गुजरात मिनरल (Gujarat Mineral) के लाभ में 127.64% की बढ़त हुई है।

इसके साथ-साथ कंपनी की आमदनी में भी 49.47% की बढ़त हुई। कंपनी का लाभ 39.54 करोड़ रुपये से बढ़ कर 90.01 करोड़ रुपये और आमदनी 363.88 करोड़ रुपये से बढ़ कर 543.90 करोड़ रुपये हो गयी। साथ ही कंपनी का वार्षिक लाभ 219.04 करोड़ रुपये से 47.95% की बढ़त के साथ 324.09 करोड़ रुपये और वार्षिक आमदनी 1,215.33 करोड़ रुपये से 30.19% अधिक 1,582.35 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में गुजरात मिनरल का शेयर मंगलवार के 125.45 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 140.450 रुपये पर खुला और 145.00 रुपये के 52 हफ्तों के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 2.50 बजे कंपनी के शेयर में 8.70 रुपये या 6.94% की जोरदार बढ़त के साथ 134.15 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 10 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख