शेयर मंथन में खोजें

बेहतर तिमाही नतीजों से डालमिया भारत (Dalmia Bharat) के शेयर में तेजी

आज शुरुआती कारोबार में डालमिया भारत (Dalmia Bharat) के शेयर ने 52 हफ्तों के उच्च स्तर को छुआ।

कल शाम को कंपनी ने अपने वित्तीय नतीजे पेश किये थे, जिनका असर आज इसके शेयर पर दिख रहा है। वित्त वर्ष 2015-16 की चौथी तिमाही की तुलना में वित्त वर्ष 2016-17 की समान अवधि में कंपनी के लाभ में 94.2% की वृद्धि हुई है। इसके अलावा कंपनी की आमदनी में भी 15.4% की बढ़त हुई। कंपनी का शुद्ध मुनाफा 94.8 करोड़ रुपये से बढ़ कर 184.1 करोड़ रुपये और आमदनी 2,109.2 करोड़ रुपये से बढ़ कर 2,433.2 करोड़ रुपये रही। कंपनी का एबिटा 7.8% की बढ़ोतरी के साथ 551.7 करोड़ रुपये रहा, मगर एबिटा मार्जिन 27.1% के मुकाबले 25.3% रह गया।
बीएसई में डालमिया भारत का शेयर बुधवार के 2,368.15 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 2,420.00 रुपये पर खुला और 2,480.75 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 9.35 बजे यह 79.20 रुपये या 3.34% की मजबूती के साथ 2,447.35 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 11 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख