शेयर मंथन में खोजें

मुनाफा घटने के बावजूद टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयर में तेजी

जनवरी-मार्च 2017 की तिमाही में टाटा मोटर्स (Tata Motors) के मुनाफे में 17% की गिरावट आयी।

कंपनी का मुनाफा पिछले साल की समान तिमाही के 5,176 करोड़ रुपये से घट कर 4,296 करोड़ रुपये रह गया। इस दौरान कंपनी का कुल राजस्व भी 80,868 करोड़ रुपये से 2.6% घट कर 78,747 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी का एबिटा 10,842 करोड़ रुपये के मुकाबले 10,846 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 13.4% से बढ़ कर 14% रहा। हालाँकि लाभ और राजस्व में गिरावट के बावजूद टाटा मोटर्स के शेयर में तेजी है। कंपनी का शेयर 450.10 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 469.00 रुपये पर खुला है और 9.20 बजे 3.90% की मजबूती के साथ 467.65 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 24 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख