शेयर मंथन में खोजें

वोल्टास (Voltas) ने किया तुर्क कंपनी के साथ करार

वोल्टास (Voltas) ने तुर्की की अर्डच बी.वी. के साथ साझा उद्यम समझौता किया है।

अर्डच बी.वी., आर्सेलिक की सहायक कंपनी है, जो तुर्की के सबसे बड़े औद्योगिक और सर्विसेज समूह केओसी ग्रुप की एक कंपनी है। साझे उद्यम में वोल्टास और अर्डच दोनों की 49-49% हिस्सेदारी होगी। इस साझेदारी से वोल्टास का शेयर अपने 52 हफ्तों के ऊपरी स्तर पर पहुँच गया है। कंपनी के शेयर ने 409.75 रुपये पर बंद होकर आज 421.40 रुपये पर शुरुआत की और 451.25 रुपये 52 हफ्तों के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब पौने 11 बजे यह 9.36% जोरदार मजबूती के साथ 448.10 रुपये के स्तर पर है। (शेयर मंथन, 24 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख