शेयर मंथन में खोजें

मुनाफा बढ़ने से चढ़ा अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) का शेयर

जनवरी-मार्च 2017 की तिमाही में अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) ने 218.8 करोड़ रुपये का मुनाफा हासिल किया।

यह पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 127 करोड़ रुपये के मुनाफे से 72.3% अधिक है। इस अवधि में अदाणी एंटरप्राइजेज का कुल राजस्व 8,151.2 करोड़ रुपये से 49.6% बढ़ कर 12,195.1 करोड़ रुपये रहा। इसेक अलावा कंपनी का एबिटा 89.2% की जोरदार बढ़त के साथ 833.7 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 5.4% से बढ़ कर 6.8% रहा। शानदार तिमाही नतीजों से कंपनी के शेयर भाव में भी आज बढ़त हुई। बीएसई में अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 113.55 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 119.00 रुपये पर खुला और करीब 10.20 बजे यह 1.94% की तेजी के साथ 115.75 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 25 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख