शेयर मंथन में खोजें

लाभ बढ़ने के बाद किया ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज (Britannia Industries) ने लाभांश का ऐलान

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज (Britannia Industries) ने जनवरी-मार्च 2017 की तिमाही में 211 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया।

यह पिछले साल की समान तिमाही में कमाये गये 199 करोड़ रुपये के मुनाफे के मुकाबले 5.9% अधिक रहा। इस दौरान कंपनी का राजस्व 2,189 करोड़ रुपये से 5.8% बढ़ कर 2,316 करोड़ रुपये और एबिटा 290.3 करोड़ रुपये के मुकाबले 6.1% की बढ़त के साथ 308.1 करोड़ रुपये रहा।
बीएसई में ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज का शेयर सपाट 3,515.00 रुपये पर खुला, मगर शुरू में ही 3,542.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 10.53 बजे यह 5.35 रुपये या 0.15% की हल्की बढ़त के साथ 3,519.95 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 26 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख