शेयर मंथन में खोजें

पालरेड टेक्नोलॉजीज (Palred Technologies) ने बाजार में उतारी ब्लुटूथ स्मार्ट वॉच

पालरेड टेक्नोलॉजीज (Palred Technologies) ने ब्लुटूथ स्मार्ट वॉच जोटो 7 पेश की है।

1,999 रुपये मूल्य वाली यह समार्ट घड़ी गोल्ड कलर में उपलब्ध होगी। इसकी विशेषताओं में 2 इन 1 स्मार्ट रिस्ट वियर, ब्लूटूथ स्मार्ट वॉच और वियोज्य ब्लूटूथ ईयरफोन, 0.86 ओएलईडी टच स्क्रीन डिस्प्ले, ब्लुटूथ 3.0+, स्टेंडबाई/टॉक टाइम - 8 घंटे, 2 घंटे में चार्ज होने वाली 60 एमएएच पॉलिमर बैटरी, हैंड्स फ्री कॉल, म्युजिक सुनना और स्लीप मॉनिटर शामिल हैं।
इसके बाद कंपनी के शेयर में मजबूती आयी है। बीएसई में पालरेड टेक्नोलॉजीज का शेयर आज मामूली गिरावट के साथ 136.05 रुपये पर खुला और 144.95 रुपये तक चढ़ा। करीब 12.40 बजे कंपनी का शेयर 6.90 रुपये या 5.00% की तेजी के साथ 144.95 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 26 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख