शेयर मंथन में खोजें

कंटेनर कॉर्पोरेशन (Container Corporation) ने कमाया 335.71 करोड़ रुपये का मुनाफा

कंटेनर कॉर्पोरेशन (Container Corporation) को जनवरी-मार्च 2017 की तिमाही में 335.71 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ।

यह पिछले साल की समान तिमाही में कमाये गये 306.21 करोड़ रुपये के मुनाफे के मुकाबले 9.63% अधिक रहा। हालाँकि इस दौरान कंपनी की कुल आमदनी 1,595.18 करोड़ रुपये से 2.33% घट कर 1,557.89 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा कंपनी का सालाना शुद्ध लाभ भी 966.60 करोड़ रुपये से 11.78% घट कर 966.60 करोड़ रुपये रह गया।
शुक्रवार को बीएसई में कंटेनर कॉर्पोरेशन का शेयर 48.90 रुपये या 4.22% की मजबूती के साथ 1,207.05 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 1,250.45 रुपये और निचला स्तर 844.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 27 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख