शेयर मंथन में खोजें

आमदनी बढ़ने के बावजूद हुआ सेल (SAIL) को 771.30 करोड़ रुपये का घाटा

सरकारी स्वामित्व वाली स्टील निर्माता कंपनी सेल (SAIL) को जनवरी-मार्च 2017 की तिमाही में 711.30 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।

इसके मुकाबले कंपनी 2016 की इसी तिमाही में 1,184.64 करोड़ रुपये के घाटे में रही थी। दूसरी ओर सेल की तिमाही आय में वृद्धि हुई, जो कि 12,946.48 करोड़ रुपये से 12.33% की बढ़त के साथ 14,543.53 करोड़ रुपये रही। कंपनी के सालाना आँकड़ों को देखें तो इसे 2016-17 में 2,756.17 करोड़ रुपये का घाटा हुआ, जबकि 2015-16 में सेल 4,176.50 करोड़ रुपये के घाटे में रही थी। इसके बाद आज सेल के शेयर का रुख आज नीचे ओर रहा है। 58.45 रुपये के बंद स्तर की तुलना में 58.50 रुपये पर खुलने के बाद करीब 12 बजे कंपनी का शेयर 1.11% गिर कर 57.80 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 31 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख