शेयर मंथन में खोजें

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) को इसलिए मिली सेबी की मंजूरी

भारत की वैश्विक दूरसंचार सेवा कंपनी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) को बीएसई और एनएसई के साथ ही बाजार नियामक सेबी (SEBI) की भी मंजूरी मिल गयी है।

एयरटेल को यह मंजूरी अन्य दूरसंचार कंपनी टेलीनॉर इंडिया के साथ विलय के लिए मिली है। टेलीनॉर अपनी भारतीय इकाई की सारी संपत्ति एयरटेल को सौप देगी, जिससे अतिरिक्त 43.4 एमएचजेड स्पेक्ट्रम मिलने से एयरटेल सात महत्वपूर्ण क्षेत्रों में खुद को मजबूत कर सकेगी।
इस खबर का सकारात्मक असर एयरटेल के शेयर पर साफ दिख रहा है। बीएसई में भारती एयरटेल का शेयर 367.15 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 373.20 रुपये पर खुला है। करीब 11 बजे कंपनी का शेयर 11.85 रुपये या 3.23% की मजबूती के साथ 379.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 02 जून 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख