शेयर मंथन में खोजें

जीएसटी दर तय होने से सर्राफा शेयरों में जोरदार उछाल

वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद द्वारा सोना, हीरा और आभूषणों पर 3% जीएसटी दर निर्धारित करने के बाद आज सर्राफा शेयरों में तेजी दिख रही है।

वर्तमान में सोने पर 2% टैक्स, 1% एक्साइज और 1.2% वैट लगता हैं। जबकि 3% जीएसटी लागू होने से ज्वेलरों को काफी राहत मिलेगी। वहीं दूसरी ओर जानकारों का मानना है कि इस दर से सोने की कीमत पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। इस दौरान करीब पौने 1 बजे सर्राफा कंपनियों में टाइटन के शेयर में 18% से अधिक, पीसी ज्वेलर में 12%, गीतांजली जेम्स में 6% से अधिक, त्रिभोवनदास भीमजी में करीब 7%, तारा ज्वेल्स में करीब 8% और राधिका ज्वेलटेक में 5.50% से अधिक की मजबूती देखी जा रही है। (शेयर मंथन, 05 जून 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख