शेयर मंथन में खोजें

व्हर्लपूल इंडिया (Whirlpool India) करेगी 200 करोड़ रुपये का निवेश

व्हर्लपूल इंडिया (Whirlpool India) ने 200 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना बनायी है।

कंपनी अगले तीन वर्षों में तकनीकी नवाचारों और उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए यह निवेश करेगी। इसके जरिये कंपनी घरेलू उपकरणों के बाजार में अपनी हिस्सेदारी भी 25% तक करना चाहती है।
बीएसई में व्हर्लपूल इंडिया का शेयर 1,137.90 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले सपाट 1,137.00 रुपये पर खुला, मगर सत्र के दौरान 1,157.95 रुपये तक चढ़ा। कारोबार के अंत में यह 7.15 रुपये या 0.63% की बढ़त के साथ 1,145.05 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 03 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख