शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks To Watch) : वोकहार्ट, हीरो मोटोकॉर्प, रिलायंस कैपिटल, ओएनजीसी और गोदरेज प्रॉपर्टीज

खबरों के कारण जो शेयर आज के कारोबार में नजर में रहेंगे उनमें वोकहार्ट, हीरो मोटोकॉर्प, रिलायंस कैपिटल, ओएनजीसी और गोदरेज प्रॉपर्टीज शामिल हैं।

जिंदल पॉली - कंपनी ने 598 करोड़ रुपये में एपल्डोर्न फ्लेक्सिबल पैकेजिंग, नीदरलैंड्स का अधिग्रहण किया।
जीटीपीएल हैथवे - जीटीपीएल हैथवे का शेयर आज सूचीबद्ध होगा।
टायो रोल्स - कंपनी ने 4,27,000 शेयर आवंटित किये।
वोकहार्ट - वोकहार्ट को आई ड्रॉप के लिए यूएसएफडीए की मंजूरी मिली।
इमामी पेपर - कंपनी को विस्तार योजना के लिए ओडिशा सरकार की मंजूरी मिली।
एशियन ग्रेनिटो - प्रमोटरों ने 35000 शेयर बेचे।
हीरो मोटोकॉर्प - कंपनी हिन्डा समूह को रॉयल्टी भुगतान पर रोक लगायेगी।
गोदरेज प्रॉपर्टीज - गोदरेज प्रॉपर्टीज बेंगलुरु और गुड़गाँव में 2 नयी परियोजनाएँ शुरू की।
रिलायंस कैपिटल - कंपनी ने स्टार्ट-अप में 10 लाख डॉलर निवेश किये।
ओएनजीसी - ओवीसीएल ने नामीबियन ऑयल ब्लॉक में 30% हिस्सेदारी खरीदी। (शेयर मंथन, 04 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख