शेयर मंथन में खोजें

ओएनजीसी (ONGC) की इकाई ने खरीदी नामीबिया के तेल ब्लॉक में हिस्सेदारी

ओएनजीसी (ONGC) की विदेशी शाखा ओएनजीसी विदेश ने नामीबिया के एक तेल ब्लॉक में 30% हिस्सेदारी खरीदी है।

कंपनी ने यह खरीदारी सौदा ब्रिटेन के टुलॉ ऑयल से किया है। हालाँकि नामीबियन पेट्रोलियम एक्सप्लोरेशन लाइसेंस की बाकी 65% हिस्सेदारी टुलॉ ऑयल के पास होने कारण वही इसकी संचलाक भी रहेगी। बीएसई में सोमवार को ओएनजीसी का शेयर 159.05 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज सुबह हल्की बढ़त के साथ 159.90 रुपये पर खुला। करीब 2.30 बजे कंपनी का शेयर 1.45 रुपये या 0.91% की बढ़त के साथ 160.50 पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 04 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख