शेयर मंथन में खोजें

विस्तार योजना के बावजूद ओमकार स्पेशियलिटी (Omkar Speciality) का शेयर गिरा

आज ओमकार स्पेशियलिटी (Omkar Speciality) के शेयर भाव में 6% से अधिक गिरावट आयी है।

कंपनी ने फार्मास्युटिकल्स और संबंधित क्षेत्रों में अपने व्यापार के विस्तार के लिए ठोस योजना तैयार की है। इसके अलावा कंपनी सुगंध और जायके तथा खाद्य और पेय पदार्थों जैसे क्षेत्रों में कदम रखेगी और नये उत्पाद बाजार में उतारेगी। मगर इन खबरों का असर कंपनी के शेयर पर नहीं दिख रहा है।
बीएसई में ओमकार स्पेशियलिटी का शेयर सोमवार के 92.62 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज 93.30 रुपये पर खुला और 86.50 रुपये के निचले स्तर तक गिरा। करीब 3 बजे कंपनी का शेयर 5.60 रुपये या 6.05% की कमजोरी के साथ 87.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 04 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख