शेयर मंथन में खोजें

जीएम ब्रेवरीज (GM Breweries) का लाभ घटा, शेयर कमजोर

जीएम ब्रेवरीज (GM Breweries) ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित कर दिये हैं।

कंपनी को जनवरी-मार्च 2016 में 12.6 करोड़ रुपये के शुद्ध लाभ की तुलना में चालू वर्ष की समान अवधि में 18.9% की गिरावट के साथ 10.2 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। हालाँकि इस दौरान कंपनी का कुल राजस्व 89 करोड़ रुपये से 6.1% बढ़ कर 94.5 करोड़ रुपये रहा। इसके बाद बीएसई में जीएम ब्रेवरीज का शेयर 467.85 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज कमजोरी के साथ 450.00 रुपये पर खुला है। सुबह करीब पौने 10 बजे यह 9.15 रुपये या 1.96% की कमजोरी तेजी के साथ 458.70 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 07 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख