शेयर मंथन में खोजें

टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने घटाये वाहनों के दाम

टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने अपने वाहनों की कीमतों में 2.17 लाख रुपये तक की कटौती कर दी है।

कंपनी ने जीएसटी से मिलने वाले लाभ को सीधे उपभोक्ताओं तक पहुँचाते हुए विभिन्न मॉडल और संस्करणों के दाम 12% तक (3,300 रुपये से 2.17 लाख रुपये तक) कम करने का फैसला लिया। टाटा मोटर्स ने पूरे मन से जीएसटी शुरू करने के लिए केंद्र सरकार की पहल का स्वागत भी किया है।
इसके बाद बीएसई में टाटा मोटर्स का शेयर 437.10 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज कमजोरी के साथ 433.00 रुपये पर खुला है। सुबह करीब 10 बजे यह 3.90 रुपये या 0.89% की कमजोरी के साथ 433.20 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 07 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख