शेयर मंथन में खोजें

टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals) दोबारा शुरू करेगी हल्दिया संयंत्र में उत्पादन

टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals) अपने हल्दिया संयंत्र का पुन: संचालन शुरू करेगी।

कंपनी को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की मंजूरी मिल गयी है। इससे पहले सीपीसीबी ने ही 14 मार्च को पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986 की धारा 5 के तहत टाटा केमिकल्स को इस संयंत्र को बंद करने का आदेश दिया था। इस खबर से कंपनी के शेयर में बढ़त दिख रही है।
बीएसई में टाटा केमिकल्स का शेयर 644.70 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज हल्की बढ़त के साथ 645.40 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान 653.10 रुपये का उच्च स्तर छूने के बाद करीब सवा 12 बजे यह 3.40 रुपये या 0.53% की मजबूती के साथ 648.10 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 07 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख