शेयर मंथन में खोजें

बालाजी एमाइंस (Balaji Amines) को विस्तार परियोजना को हरी झंडी

बालाजी एमाइंस (Balaji Amines) को पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से विस्तार परियोजना के लिए सहमति मिल गयी है।

इस विस्तार योजना में एसेटोनीट्रियल (एसीएन), मॉर्फोलिन (एमओआर) और डाइमिथाइल अमाइन हाइड्रोक्लोराइड (डीएमए एचसीएल) उत्पाद शामिल हैं। हालाँकि इस परियोजना के लिये अभी कंपनी को नेशनल बोर्ड फॉर वाइल्ड लाइफ की ओर से सहमति मिलना बाकी है।
बीएसई में बालाजी एमाइंस का शेयर 352.20 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज मजबूती के साथ 372.30 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान 382 रुपये का उच्च स्तर छूने के बाद करीब साढ़े 12 बजे यह 13.30 रुपये या 3.78% की बढ़त के साथ 365.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 07 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख