शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस जियो (Reliance Jio) का नया ऑफर, 399 रुपये में 3 महीने तक असीमित डेटा

reliance jio logo

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की सहायक कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने एक नया ऑफर शुरू किया है।

नये ऑफर में जियो प्राइम सदस्य 399 रुपये में असीमित सेवाओं का आनंद ले सकते हैं, जिसमें असीमित डेटा इंटरनेट शामिल है। नयी योजना 11 जुलाई से प्रभावी है, जिसका लाभ नेटवर्क के नये और मौजूदा उपभोक्ता उठा सकते हैं। 399 रुपये में उपभोक्ताओं को प्रति दिन 1 जीबी डेटा तक 4जी की गति पर इसके बाद 128 केबीपीएस की गति पर असीमित नेट, लोकल-एसटीडी और राष्ट्रीय रोमिंग वॉयस कॉल्स तथा असीमित राष्ट्रीय एसएमएस सुविधा मिलेगी।
बीएसई में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर बुधवार के 1,495.20 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज सुबह मामूली बढ़त के साथ 1,498.80 रुपये पर खुला। 1524.50 रुपये का उच्च स्तर छूने के बाद करीब 12.10 बजे कंपनी का शेयर 9.85 रुपये या 0.66% की बढ़त के साथ 1,505.05 साथ रुपये पर है। (शेयर मंथन, 12 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख