शेयर मंथन में खोजें

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) ने तत्काल भुगतान सेवा पर दी छूट

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) ने अपने तत्काल भुगतान सेवा (आईएमपीएस) उपभोक्ताओं को राहत दी है।

बैंक ने तत्काल भुगतान सेवा के जरिये 1,000 रुपये तक वित्त हस्तांतरित करने को निशुल्क कर दिया है। अभी तक बैंक 1000 रुपये तक की लेन-देन पर 5 रुपये का शुल्क लेता था। स्टेट बैंक ने छोटी लेन-देनों को बढ़ावा देने के लिए यह निर्णय लिया है।
बीएसई में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का शेयर बुधवार के 283.60 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 284.90 रुपये पर खुला। एक सीमित दायरे में कारोबार करते हुए करीब 3 बजे बैंक के शेयर में 2.90 रुपये या 1.02% की मजबूती के साथ 286.50 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 12 जुलाई 2017)

Comments 

DEEPAK MISHRA
0 # DEEPAK MISHRA 2017-07-12 15:23
:-? :zzz
Reply | Report to administrator

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख