शेयर मंथन में खोजें

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने पेश की जीतो मिनीवैन

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने अपनी नयी यात्री वाहक जीतो मिनीवैन को बाजार में पेश कर दिया है।

26 किमी प्रति लीटर माइलेज वाली मिनीवैन परिवहन के शहरी और अर्ध-शहरी मोड के लिए सबसे बेहतर है। इसकी कीमत 3.45 लाख रुपये (बीएस IV डीजल वेरिएंट के लिए एक्स-शोरूम मुम्बई) तय की गयी है। ये वाहन 2 बॉडी शैप, हार्ड टॉप और सैमी हार्ड टॉप, तथा 3 ईंधन वेरिएंट में उपलब्ध है, जिनमें डीजल, पेट्रोल और सीएनजी शामिल हैं। साथ ही इस वाहन में डायरेक्‍ट इंजेक्‍शन इंजन लगा हुआ है जो अधिकतम 16 एचपी की उर्जा पैदा करता है।
बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का शेयर 1,370.70 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 1,372.00 रुपये पर खुला और 1,382.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 12.55 बजे यह शेयर 9.30 रुपये या 0.68% की मजबूती के साथ 1,380 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 14 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख