शेयर मंथन में खोजें

प्रिकॉल (Pricol) करेगी वाइपिंग सिस्टम व्यापार का अधिग्रहण

प्रिकॉल (Pricol) अशोक पिरामल ग्रुप की पीएमपी ऑटो कम्पोनेंट्स के वाइपिंग सिस्टम व्यापार का अधिग्रहण करेगी।

कंपनी ने इसकी 100% हिस्सेदारी खरीदने के लिए बाइंडिंग समझौता किया है, जिसका अधिग्रहण प्रिकॉल अपनी सहायक कंपनी के जरिये करेगी। इसके बाद इसके उत्पादों में विविधता आयेगी और यूरोप तथा उत्तरी अमेरिका में विनिर्माण संयंत्रों तक पहुँच बढ़ेगी। इस सौदे का सकारात्मक कंपनी के शेयर पर दिख रहा है।
बीएसई में प्रिकॉल का शेयर 90.45 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 93.00 रुपये पर खुला और 95.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 1.05 बजे यह शेयर 2.65 रुपये या 2.93% की मजबूती के साथ 93.10 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 14 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख