शेयर मंथन में खोजें

बेहतर तिमाही नतीजों के बावजूद गृह फाइनेंस (Gruh Finance) के शेयर में कमजोरी

अप्रैल-जून 2017 में गृह फाइनेंस (Gruh Finance) के मुनाफे में 19.97% बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

कंपनी को इस तिमाही के दौरान 72.2 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ, जबकि पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में इसे 60.18 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस बीच गृह फाइनेंस की कुल आमदनी 346.34 करोड़ रुपये से 14.95% अधिक 398.12 करोड़ रुपये हुई। उधर बीएसई में गृह फाइनेंस का शेयर 502.60 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 502.00 रुपये पर खुला। बेहतर वित्तीय परिणाम और बाजार में तेजी के बावजूद कंपनी का शेयर बाजार में गिरावट के साथ खुलने के बाद और टूट गया है। करीब 10.25 बजे यह 14.60 रुपये या 2.90% की कमजोरी के साथ 488.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 17 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख