शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks To Watch) : एसीसी, सिप्ला, जुबिलेंट फूडवर्क्स, कैपिटल फर्स्ट और कर्नाटक बैंक

खबरों के कारण जो शेयर आज के कारोबार में नजर में रहेंगे उनमें एसीसी, सिप्ला, जुबिलेंट फूडवर्क्स, कैपिटल फर्स्ट और कर्नाटक बैंक शामिल हैं।

एसीसी - एसीसी आज अपने तिमाही वित्तीय नतीजे घोषित करेगी।
उजास एनर्जी - कंपनी का मुनाफा 13.8 करोड़ रुपये से घट कर 10.8 करोड़ रुपये रह गया।
प्रकाश इंडस्ट्रीज - प्रकाश इंडस्ट्रीज आज पहली तिमाही के वित्तीय परिणामों की घोषणा करेगी।
गृह फाइनेंस - गृह फाइनेंस तिमाही शुद्ध मुनाफा 60.18 करोड़ रुपये से बढ़ कर 72.2 करोड़ रुपये रहा।
इंडियन मेटल्स - कंपनी आज तिमाही वित्तीय नतीजे प्रस्तुत करेगी।
कर्नाटक बैंक - कर्नाटक बैंक का तिमाही शुद्ध लाभ 121.54 करोड़ रुपये से बढ़ कर 133.85 करोड़ रुपये रहा।
हिंदुस्तान मीडिया वेंचर्स - हिंदुस्तान मीडिया वेंचर्स आज पहली तिमाही के वित्तीय परिणामों की घोषणा करेगी।
सिप्ला - सिप्ला 2,000 करोड़ रुपये की ऋण प्रतिभूति जारी करने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेगी।
जुबिलेंट फूडवर्क्स - आज तिमाही वित्तीय नतीजों की घोषणा करेगी।
कैपिटल फर्स्ट - कंपनी ने डिबेंचरों के जरिये 475 करोड़ रुपये जुटाये। (शेयर मंथन, 17 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख