शेयर मंथन में खोजें

मुनाफे में बढ़ोतरी के बावजूद गिरा केनरा बैंक (Canara Bank) का शेयर

केनरा बैंक (Canara Bank) के अप्रैल-जून 2017 के शुद्ध मुनाफे में 9.9% की वृद्धि की दर्ज हुई।

बैंक को पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में हुए 229 करोड़ रुपये के मुनाफे के मुकाबले 251.6 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ। साथ ही इसकी शुद्ध ब्याज आमदनी भी 2,307 करोड़ रुपये से 17.6% अधिक 2,713.2 करोड़ रुपये हो गयी। मगर तिमाही-दर-तिमाही आधार पर देखें तो इसका एनपीए 6.33% से बढ़ कर 7.09% हो गया है। बीएसई में केनरा बैंक का शेयर 371.00 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज 350.00 रुपये पर खुला है। करीब सवा 10 बजे यह 17.60 रुपये या 4.74% की कमजोरी के साथ 353.40 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 20 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख