शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks To Watch) : रिलायंस इंडस्ट्रीज, केनरा बैंक, विप्रो, बजाज ऑटो और कोटक महिंद्रा बैंक

खबरों के कारण जो शेयर आज के कारोबार में नजर में रहेंगे उनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज, केनरा बैंक, विप्रो, बजाज ऑटो और कोटक महिंद्रा बैंक शामिल हैं।

रिलायंस इंडस्ट्रीज - कंपनी आज वित्तीय नतीजे घोषित करेगी।
केनरा बैंक - बैंक का तिमाही लाभ 229 करोड़ रुपये से 9.9% अधिक 251.6 करोड़ रुपये रहा।
विप्रो - विप्रो आज अपने पहली तिमाही के वित्तीय नतीजे पेश करेगी।
बजाज फिनसर्व - कंपनी का तिमाही शुद्ध लाभ 21.9% की वृद्धि के साथ 655.1 करोड़ रुपये रहा।
कोटक महिंद्रा बैंक - कोटक महिंद्रा बैंक चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के वित्तीय आँकड़े पेश करेगा।
माइंडट्री - कंपनी का मुनाफा तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 97.2 करोड़ रुपये के मुकाबले 121.7 करोड़ रुपये रहा।
बजाज ऑटो - बजाज ऑटो अप्रैल-जून के वित्तीय नतीजे प्रस्तुत करेगी।
जस्ट डायल - कंपनी का बोर्ड 24 जुलाई को शेयरों की वापस खरीद पर विचार करेगा।
फोर्स मोटर्स - फोर्स मोटर्स वित्तीय परिणाम घोषित करेगा।
पिरामल एंटरप्राइजेज - कंपनी ने बैन कैपिटल के साथ संयुक्त उद्यम समझौता किया। (शेयर मंथन, 20 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख