शेयर मंथन में खोजें

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) करेगी थाइलैंड में शुरुआत

दोपहिया वाहन निर्माता बजाज ऑटो (Bajaj Auto) अपनी बाइक और तीन पहिया वाहनों को थाईलैंड के लिए निर्यात करने की योजना बनायी है।

दक्षिण पूर्व एशियाई बाजार में अपनी स्थिति को मजबूत करने की योजना के तहत कंपनी अगले 2 महीनों में नये बाजार में कदम रखेगी। बजाज ऑटो वर्तमान में फिलीपींस, सिंगापुर और म्यांमार सहित इस क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में निर्यात करती है। उधर बीएसई में कंपनी के शेयर ने सपाट 2,815.00 रुपये पर शुरुआत की है। करीब पौने 11 बजे यह सपाट हरे निशान में 2,815.45 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 24 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख