शेयर मंथन में खोजें

पर्सिस्टेंट सिस्टम्स (Persistent Systems) करेगी स्विस कंपनी का अधिग्रहण

पर्सिस्टेंट सिस्टम्स (Persistent Systems) स्विटजरलैंड की सेल्सफोर्स विशेषज्ञ पीएआरएक्स का अधिग्रहण करेगी।

कंपनी ने यह समझौता अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी स्थित मजबूत करने के लिए किया। इससे पहले कंपनी ने हाल ही में मेक्सिको में विकास केंद्र शुरू किये, जबकि पिछले साल ऑस्ट्रेलिया की प्रमुख सेल्सफोर्स परामर्शदाता पार्टनर पीआरएम क्लाउड सॉल्यूशंस का अधिग्रहण किया था। उधर बीएसई में कंपनी के शेयर ने 656.50 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज 656.00 रुपये पर शुरुआत की है। करीब साढ़े 10 बजे यह शेयर 17.50 रुपये या 2.67% की कमजोरी के साथ 639.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 24 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख