शेयर मंथन में खोजें

ऐम्टेक ऑटो (Amtek Auto) को हुआ 889.6 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा

ऐम्टेक ऑटो (Amtek Auto) को अप्रैल-जून 2017 तिमाही में 889.6 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ।

इसके मुकाबले गत वर्ष की समान अवधि में इसे 319.7 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। साथ ही इसकी कुल आय 576.5 करोड़ रुपये के मुकाबले 29.02% कम 446.8 करोड़ रुपये रही। हालाँकि घाटा होने के बावजूद इसके शेयर में मजबूती दिख रही है। बीएसई में कंपनी के शेयर ने 29.70 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज 31.15 रुपये पर शुरुआत की है। करीब सवा 10 बजे यह शेयर 1.15 रुपये या 3.87% की तेजी के साथ 30.85 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 24 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख