शेयर मंथन में खोजें

महिंद्रा फाइनेंशियल (Mahindra Financial) ने किये डिबेंचर आवंटित

आज महिंद्रा फाइनेंशियल (Mahindra Financial) की बॉन्ड ईश्यु समिति की बैठक हुई।

इस बैठक में 1,000 रुपये मूल कीमत के 1,15,05,313 गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर आबंटित किये गये, जिससे कंपनी ने 1,150,53,13,000 रुपये की राशि जुटायी है। इन डिबेंचरों को बीएसई पर सूचीबद्ध किया जायेगा।
उधर बीएसई में महिंद्रा फाइनेंशियल के शेयर ने 353.95 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 356.75 रुपये पर शुरुआत की है। करीब 12.20 बजे कंपनी का शेयर 7.45 रुपये या 2.10% की मजबूती के साथ 361.40 रुपये पर चल रहा है। इसके 52 हफ्तों का शिखर 405.00 रुपये और निचला स्तर 244.35 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 24 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख