शेयर मंथन में खोजें

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के मुनाफे में 20.2% बढ़त दर्ज

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के अप्रैल-जून तिमाही मुनाफे में साल-दर-साल आधार पर 20.2% बढ़ोतरी हुई है।

पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में हुए 3,239 करोड़ रुपये के मुकाबले भारत के दूसरे सबसे बड़े ऋणदाता बैंक का मुनाफा 3,894 करोड़ रुपये रहा। वहीं इसकी कुल आमदनी 19,322.6 करोड़ रुपये से 14.81% बढ़ कर 22,185.4 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा बैंक की शुद्ध ब्याज आमदनी 7,781.4 करोड़ रुपये से 20.4% ज्यादा 9,370.7 करोड़ रुपये, गैर-ब्याज आय 27.3% की बढ़त के साथ 3,516.7 करोड़ रुपये और कुल जमाएँ 23.4% की बढ़ोतरी के साथ 5.81 लाख करोड़ रुपये रही। एचडीएफसी बैंक की कुल बैलेंस शीट भी 7.55 लाख करोड़ रुपये के मुकाबले साल-दर-साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही की समाप्ति पर 8.95 लाख करोड़ रुपये की रही। उधर बीएसई में बैंक के शेयर ने 1,703.35 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज 1,712.00 रुपये पर शुरुआत की है। करीब 12.50 बजे यह शेयर 33.90 रुपये या 1.99% की तेजी के साथ 1,737.25 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 24 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख