शेयर मंथन में खोजें

टाटा स्पॉन्ज (Tata Sponge) करेगी स्टील संयंत्र की स्थापना

टाटा स्पॉन्ज (Tata Sponge) के निदेशक समूह ने 1.5 मिलियन टन प्रति वर्ष क्षमता वाले स्टील संयंत्र की स्थापना को मंजूरी दे दी है।

ओडिशा के बेलीपादा में शुरू की जाने वाली इस परियोजना के लिए कंपनी वित्तीय मूल्यांकन भी करेगी। साथ ही संयंत्र के लिए संबंधित अधिकारियों से पर्यावरण और अन्य मंजूरी भी ली जायेंगी।
इस बीच बीएसई में टाटा स्पॉन्ज के शेयर ने 852.10 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 889.00 रुपये पर शुरुआत की। करीब 1.05 बजे कंपनी का शेयर 13.20 रुपये या 1.55% की मजबूती के साथ 865.30 रुपये पर चल रहा है। इसके 52 हफ्तों का शिखर 900.00 रुपये और निचला स्तर 474.95 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 24 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख