शेयर मंथन में खोजें

शानदार वित्तीय परिणामों से चढ़ा इंडियाबुल्स हाउसिंग (Indiabulls Housing) का शेयर

साल-दर-साल आधार पर चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में इंडियाबुल्स हाउसिंग (Indiabulls Housing) के शुद्ध लाभ में 25.1% की बढ़ोतरी हुई।

पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में हुए 630.1 करोड़ रुपये की तुलना में कंपनी का मुनाफा 788.2 करोड रुपये रहा। वहीं इसकी शुद्ध ब्याज आय भी 1,053 करोड़ रुपये से 25.7% बढ़ कर 1,323.8 करोड़ रुपये रही। इसके साथ ही वित्तीय कंपनी का राजस्व भी 2,372 करोड़ रुपये के मुकाबले 2,956 करोड़ रुपये रहा।
इस बीच बीएसई में इंडियाबुल्स हाउसिंग के शेयर ने 1,155.25 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 1,168.00 रुपये पर शुरुआत की है। शुरआती कारोबार में ही इसने 1,191.65 रुपये के 52 हफ्तों के उच्च स्तर को भी छू लिया है । करीब 10 बजे कंपनी का शेयर 26.05 रुपये या 2.25% की मजबूती के साथ 1,181.30 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 25 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख