शेयर मंथन में खोजें

आमदनी घटने के बावजूद जी एंटरटेनमेंट (Zee Entertainment) का मुनाफा बढ़ा

साल-दर-साल आधार पर चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में भारतीय मीडिया और मनोरंजन कंपनी जी एंटरटेनमेंट (Zee Entertainment) के मुनाफे में 16% की वृद्धि दर्ज की गयी।

पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में हुए 217 करोड़ रुपये की तुलना में कंपनी का मुनाफा 251.4 करोड़ रुपये रहा। वहीं इसकी कुल आय 1,572 करोड़ रुपये से 2% घट कर 1,540 करोड़ रुपये रह गयी। इस दौरान जी एंटरटेनमेंट का एबिटा 7% बढ़त के साथ 483.2 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 28.8% से बढ़ कर 31.4% रहा।
इस बीच बीएसई में जी एंटरटेनमेंट के शेयर ने 550.35 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 557.50 रुपये पर शुरुआत की है। करीब 10.20 बजे कंपनी का शेयर 7.65 रुपये या 1.39% की कमजोरी के साथ 542.70 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 25 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख