शेयर मंथन में खोजें

विप्रो (Wipro) ने किया ह्यूलेट पैकार्ड एंटरप्राइज के साथ करार

विप्रो (Wipro) ने अमेरिकी बहुराष्ट्रीय उद्यम सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी ह्यूलेट पैकार्ड एंटरप्राइज के साथ हाथ मिलाया है।

दोनों प्रौद्योगिकी कंपनियों ने उपभोग-आधारित आईटी इन्फ्रास्ट्रक्चर सॉल्यूशंस सेवा प्रदान करने के लिए हाथ मिलाया है। साझेदारी के तहत विप्रो, ह्यूलेट की फ्लेक्सिबिलिटी क्षमता का लाभ उठायेगी। इस बीच बीएसई में विप्रो के शेयर ने 291.80 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 292.85 रुपये पर शुरुआत की है। करीब साढ़े 10 बजे कंपनी का शेयर 1.70 रुपये या 0.58% की कमजोरी के साथ 290.10 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 25 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख