शेयर मंथन में खोजें

आइडिया सेल्युलर (Idea Cellular) को हुआ घाटा, शेयर टूटा

आइडिया सेल्युलर (Idea Cellular) को 2017 की अप्रैल-जून तिमाही में 815.9 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।

इसके मुकाबले कंपनी को पिछले साल की समान अवधि में 217.1 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। जानकारों का मानना है कि कंपनी के वित्तीय परिणामों पर रिलायंस जियो के कारण नकारात्मक असर पड़ा है। बहरहाल इस दौरान आइडिया का कुल राजस्व भी 9,552.4 करोड़ रुपये से 14% घट कर 8,181.7 करोड़ रुपये रह गया। उधर बीएसई में आइडिया के शेयर ने 92.65 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 87.80 रुपये पर शुरुआत की है। करीब 9.50 बजे यह 2.48% की गिरावट के साथ 90.35 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 28 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख